1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के बाद अब शिखर धवन बनें खिलजी, 'खलबली' गाने के मूव्स करते आए नजर

रणवीर सिंह के बाद अब शिखर धवन बनें खिलजी, 'खलबली' गाने के मूव्स करते आए नजर

 Published : Apr 25, 2019 11:06 am IST,  Updated : Apr 25, 2019 11:06 am IST

शिखर धवन ने रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दोनों पद्मावत फिल्म के गाने खलीबली के मूव्स करते नजर आ रहे हैं।

Ranveer singh and shikhar dhawan- India TV Hindi
Ranveer singh and shikhar dhawan Image Source : INSTAGRAM/SHIKHAR DHAWAN

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) सबसे एनर्जेटिक एक्टर हैं। वह हर इवेंट में अपनी एनर्जी से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनके साथ कई स्टार्स मस्ती करते नजर आते हैं। रणवीर सिंह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग करने वाले हैं। रणवीर सिंह हाल ही में क्रिकेटर शिखर धवन(Shikhar Dhawan) के साथ मस्ती करते नजर आए। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दोनों रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत के गाने खलीबली के मूव्स करते नजर आ रहे हैं।

शिखर धवन ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों बिना गाने सुने बस खलीबली गाने के मूव्स करते नजर आ रहे हैं। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- खूब जमेगा रंग, जब हो गब्बर और खिलजी संग। एक-दूसरे के मूव्स सीखते हुए।

आपको बता दें फिल्म 83 कपिल देव की बायोपिक है। जिसमें 1983 में जीते वर्ल्ड कप जीतने के पल को दोबारा से दिखाया जाने वाला है। कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में 11 ऐक्टर्स मुख्य भूमिका में हैं। इनमें साउथ के स्टार जीवा क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत, ऐमी विर्क क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू और साहिल खट्टर क्रिकेटर सैयद किरमानी की भूमिका में नजर आएंगे। '83' में आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, एमी विर्क और साहिल खट्टर जैसे ऐक्‍टर्स अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्‍म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

कुछ समय पहले 83 की पूरी टीम धर्मशाला में मैच की प्रैक्टिस कर रहे थे। जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अब आया गली बॉय का आंटी जी वर्जन, रणवीर सिंह ने कहा 'Bhut Hard'

B'Day Spl: इन दो लोगों के कारण ही अरिजीत सिंह को मिला था फिल्म इंड्रस्टी पर बड़ा ब्रेक, अब बन चुके हैें फेमस सिंगर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन