1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब आया गली बॉय का आंटी जी वर्जन, रणवीर सिंह ने कहा 'Bhut Hard'

अब आया गली बॉय का आंटी जी वर्जन, रणवीर सिंह ने कहा 'Bhut Hard'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2019 10:15 am IST,  Updated : Apr 25, 2019 10:15 am IST

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया में एक तूफान सा ला दिया था। अब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। जिसके रैप हर किसी के जुबान पर रटे पड़े है। इसी बीच रणवीर सिंह की एक फैन ने खुद रैप का अपना वर्जन निकाला। जिसे खुद रणवीर सिंह ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Gully Boy- India TV Hindi
Gully Boy

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया में एक तूफान सा ला दिया था। अब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। जिसके रैप हर किसी के जुबान पर रटे पड़े है। इसी बीच रणवीर सिंह की एक फैन ने खुद रैप का अपना वर्जन निकाला। जिसे खुद रणवीर सिंह ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

गली बॉय रिलीज होते ही इसका गाना 'अपना टाइम आएगा' ऐसे लोगों के दिमाग में छप चुका है। कि कोई भी कही भी गाना शुरु कर देता है।  गली बॉय फिल्म में रणवीर सिंह ने बेहतरीन काम किया था। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच रणवीर सिंह ने अक अपने पैन का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'बहुत हार्ड'

ये भी पढ़ें- अपनी बायोपिक का ट्रेलर बैन होने पर आया ममता बनर्जी का जवाब, बोलीं- मेरा इससे कुछ लेना देना नहीं

इस वीडियो में एक महिला 'अपना टाइम आएगा' के ट्यून पर सोसाइटी के बारें में कुछ बाते बोली है। ये वीडियो 'ये कैसा जमाना है, आदमी दीवाना है' के साथ शुरु हुआ है।

इस वीडियो में खराब सोसाइटी के बारें में बताया है। इसके साथ ही आंटी जी ने इस वीडियो में 'सिस्टम ही खराब है' भी जोड़ा है।

रणवीर सिंह के इस वीडियो को शेयर किया। अभी तक इसे  1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुकी है।

वहीं टाइगर श्रॉफ, जोया अख्तर सहित कई सेलेब्रिटी ने कमेंट भी किया है।

ये भी पढ़ें-B'Day Spl: इन दो लोगों के कारण ही अरिजीत सिंह को मिला था फिल्म इंड्रस्टी पर बड़ा ब्रेक, अब बन चुके हैें फेमस सिंगर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन