1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड रवाना हुए रणवीर सिंह और उनकी टीम, शेयर की फोटोज

फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड रवाना हुए रणवीर सिंह और उनकी टीम, शेयर की फोटोज

 Published : May 28, 2019 06:56 am IST,  Updated : May 28, 2019 12:39 pm IST

रणवीर सिंह टीम 83 मोहम्मद जीशान अयूब, ताहिर राज भसीन और साहिल खट्टर सहित दूसरे स्टार के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

Film 83 team- India TV Hindi
Film 83 team Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह टीम 83 मोहम्‍मद जीशान अयूब, ताहिर राज भसीन और साहिल खट्टर सहित दूसरे स्टार के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। इंग्लैंड में फिल्म 83 की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग शूरु होने वाली है।  रणवीर सिंह और उनकी टीम 83 इंग्लैंड रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के दौरान पूरी टीम ब्लैक सूट-पैंट में नजर आई। यह दूसरा ऐसा मौका है जब पूरी टीम का लुक शेयर किया गया है।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर 83 की पूरी टीम का फोटो शेयर किया है। जिसमें सभी लोग ब्लैक सूट पहनें सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। रणवीर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Kapil's Devils।

फिल्म '83' का पहला लुक रिलीज के ठीक एक साल पहले रिलीज किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

यह फिल्म कपिल देव के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था। फोटो में रणवीर सिंह टीम के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं और पूरी टीम बहुत ही एक्साइटिड लग रही है।

फिल्म 83
फिल्म 83

फिल्म में 11 ऐक्टर्स मुख्य भूमिका में हैं। इनमें साउथ के स्टार जीवा क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत, ऐमी विर्क क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू और साहिल खट्टर क्रिकेटर सैयद किरमानी की भूमिका में नजर आएंगे। '83' में आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, एमी विर्क और साहिल खट्टर जैसे ऐक्‍टर्स अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्‍म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

ये भी पढ़ें:

PM Narendra Modi box office collection Day 3: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने वीकेंड में की अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन 

प्रभास की फिल्म 'साहो' का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3D और कंगना रनौत की पंगा का होगा बॉक्स-ऑफिस क्लैश, इस दिन रिलीज़ होंगी दोनों फिल्में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन