1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली और सुनील छेत्री के लाइव सेशन के बीच रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट- 'चीकू जुगाड़ू नंबर वन'

विराट कोहली और सुनील छेत्री के लाइव सेशन के बीच रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट- 'चीकू जुगाड़ू नंबर वन'

 Published : May 17, 2020 10:28 pm IST,  Updated : May 17, 2020 10:35 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत के दौरान अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे थे।

Ranveer Singh virat kohli Sunil Chhetri- India TV Hindi
विराट कोहली और सुनील छेत्री के लाइव सेशन के दौरान रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से लाइव बातचीत की। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के कमेंट ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लिया। बता दें कि कोहली, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान विराट कोहली और सुनील छेत्री ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। दोनों ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते वक्त बहुत मस्ती करते थे। बता दें कि कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं, जहां सड़कों पर वो क्रिकेट खेला करते थे।

विराट और सुनील के लाइव सेशन में रणवीर सिंह ने किया कमेंट
Image Source : INSTAGRAMविराट और सुनील के लाइव सेशन में रणवीर सिंह ने किया कमेंट

कोहली और छेत्री की बातचीत के दौरान अचानक बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी शामिल हो गए। उन्होंने मजेदार कमेंट किया, 'चीकू जुगाड़ू नंबर वन।' रणवीर ने ये बात तब कही, जब दोनों गुजरे समय में बिताए गए मस्ती भरे पलों को याद कर रहे थे।

बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही 83 नाम की मूवी में दिखाई देंगे, जिसमें उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन