1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने वर्चुअली फ्लॉन्ट किए अपने 'एब्स', लॉकडाउन में फैंस का बढ़ाया मनोबल

रणवीर सिंह ने वर्चुअली फ्लॉन्ट किए अपने 'एब्स', लॉकडाउन में फैंस का बढ़ाया मनोबल

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2020 06:43 pm IST,  Updated : May 09, 2020 07:06 pm IST

रणवीर करीब एक महीने बाद अपने प्रशंसकों से इंट्रैक्ट हुए और सत्र के दौरान अपने प्रशंसकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने लाइव चैट में फ्लॉन्ट किए अपने एब्स Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: लंबे समय से सक्रिय नहीं रहने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह आखिरकार इंस्टाग्राम पर लौट ही आए। हाल ही में लाइव सेशन के दौरान उन्होंने प्रशंसकों के बीच अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट किए। यह स्पष्ट है कि वह लॉकडाउन के दौरान भी अपने वर्कआउट में कोई कसर नहीं रहने दे रहे हैं। रणवीर करीब एक महीने बाद अपने प्रशंसकों से इंट्रैक्ट हुए और सत्र के दौरान अपने प्रशंसकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। उनका लाइव आना पहले से नियोजित नहीं था वह बस प्रशंसकों को हेलो बोलने आए थे।

उन्होंने कहा, "लंबे समय से यहां सक्रिय नहीं रहने के बाद मैं वापस आ गया हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह लॉकडाउन भावनात्मक तौर पर काफी चुनौतीपूर्ण है।"

रणवीर के साथ वरुण धवन और साकिब सलीम भी जुड़े थे, जिन्होंने अभिनेता को शर्ट उतारने के लिए उकसाया और रणवीर ने बिना हिचके एक पल में ही अपना शर्ट उतार दिए।

रणवीर ने कहा, "भावनात्मक रूप से बीता हुआ दो सप्ताह काफी कठिन समय रहा है। दुनिया में जो कुछ भी चल रहा है वह काफी अशांत करने वाला समय है। मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। आपको ढेर सारा प्यार।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा से आशावादी रहा हूं, मुझे चीजों के उज्‍जवल पक्ष को देखना पसंद है। मैं हमेशा किसी भी स्थिति में सकारात्मक रहना पसंद करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो यह काफी असाधारण है। हम सभी इसमें एक साथ हैं और मुझे विश्वास है कि इससे बाहर आने के बाद हमारे अंदर अधिक करुणा होगी।"

फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह 83 में दिखाई देंगे, जिसमें वो दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की 'तख्त' में भी दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन