1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह का बयान- शादी के बाद भी नहीं बदलेंगे अपना पहनावा और लुक

रणवीर सिंह का बयान- शादी के बाद भी नहीं बदलेंगे अपना पहनावा और लुक

 Published : Dec 15, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 02:37 pm IST

 दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने इटली में शादी की थी।

रणवीर सिंह - India TV Hindi
रणवीर सिंह 

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी के बाद अपने व्यक्तित्व को नहीं बदलेंगे और उनका कहना है कि वह खुद भी नहीं चाहते कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका भी खुद में कोई बदलाव लाएं। दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने इटली में शादी की थी।

रणवीर ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनोमिक कॉन्क्लेव 2018 के एक सत्र में कहा, "शादी मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है। मुझे किसी तरह का जादू महसूस हो रहा है, किसी तरह की शक्ति, ऐसा लगता है कि मैं अजेय हूं।"

उनका कहना है कि शादी करके उन्हें जमीन से जुड़ा और सुरक्षित महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि शादी के कारण उन्होंने अपने तौर तरीकों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं किया है। रणवीर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं इसलिए मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को बदलूंगा और अगर यह कुदरती तौर पर हुआ तो मैं ऐसा होने दूंगा, उसे रोकूंगा नहीं।"

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन