1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर ने जताई इच्छा, करना चाहते हैं इनकी बायोपिक में काम

रणवीर ने जताई इच्छा, करना चाहते हैं इनकी बायोपिक में काम

 Published : Dec 07, 2016 07:04 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 07:04 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इससे पहले वह ‘बाजीराव मस्तानी’ में पेशवा योद्धा बाजीराव के किरदार को पर्दे पर उतार चुके हैं। लेकिन हाल ही में रणवीर ने इस बात की इच्छा जाहिर की है कि...

ranveer- India TV Hindi
ranveer

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इससे पहले वह ‘बाजीराव मस्तानी’ में पेशवा योद्धा बाजीराव के किरदार को पर्दे पर उतार चुके हैं। अब वह जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। लेकिन हाल ही में रणवीर ने इस बात की इच्छा जाहिर की है कि योग गुरू बाबा रामदेव पर बायोपिक बनाए जाने पर, वह उसमें उनका किरदार निभाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े:-

एक शो के दौरान रणवीर ने बाबा रामदेव को हॉल में आते देख उन्हें स्टेज पर आमंत्रित किया और अपने साथ कदम नृत्य करने को कहा। इस पर रामदेव ने कहा कि वह नाच नहीं सकते लेकिन योग के कुछ कठिन आसन जरूर कर सकते हैं। इसके बाद रणवीर ने योग गुरू के साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मलहारी’ पर योग करना शुरू कर दिया।

योग करने के बाद रणवीर ने मजाक में कहा कि बाबा रामदेव की बायोपिक में वह उनका किरदार निभाना चाहेंगे। रणवीर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर बाबा आपकी जिंदगी पर बायोपिक बनी तो, मैं उसमे मुख्य भूमिका निभाना चाहूंगा।“

‘बेफिक्रे’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे रणवीर ने यहां शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अमरीश पुरी और संजय दत्त जैसे बालीवुड सितारों की नकल भी उतारी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन