1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूट ड्रैकूला बने आए नजर

रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूट ड्रैकूला बने आए नजर

 Published : Sep 25, 2019 09:14 am IST,  Updated : Sep 25, 2019 09:15 am IST

रणवीर सिंह ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रणवीर ड्रैकूला बने नजर आ रहे हैं।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी परफार्मेंस से सभी का दिल जीत लेते हैं। एक्टिंग के साथ उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। रणवीर अक्सर अपने बपचन की फोटोज शेयर करते रहते हैं। आखिरी बार उन्होंने अपनी बहन के साथ बचपन की फोटो शेयर की थी। इस बार  वह बचपन की ड्रैकूला बने फोटो से सभी का दिल जीत रहे हैं।

रणवीर ने आज अपने बचपन की क्यूट फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणवीर ने नकली दांत लगाकर ड्रैकूला की तरह डराते नजर आ रहे हैं। फोटो से ही समझ आ रहा है रणवीर बचपन में कितने मस्तीखोर थे।

रणवीर की इस फोटो पर उनके फैन्स के साथ कई दोस्तों ने कमेंट किया है। हर कोई उनकी यह फोटो देखकर क्यूट कह रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर कपलि देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। रणवीर के साथ दीपिका भी इस फिल्म में नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में पूरी हो चुकी है। इन दिनों मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Also Read:

मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में ऐश्वर्या राय बच्चन निभाएंगी डबल रोल

नताशा दलाल के डॉगी को लेकर चल रहीं खबरों पर वरुण धवन ने दिया जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन