1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नताशा दलाल के डॉगी को लेकर चल रहीं खबरों पर वरुण धवन ने दिया जवाब

नताशा दलाल के डॉगी को लेकर चल रहीं खबरों पर वरुण धवन ने दिया जवाब

 Published : Sep 25, 2019 08:03 am IST,  Updated : Sep 25, 2019 08:03 am IST

वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के डॉगी को लेकर चल रही खबरों का जवाब दिया है।

Varun dhawan and Natasha dalal- India TV Hindi
Varun dhawan and Natasha dalal

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने फैन्स को एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी एंटरटेन करते रहते हैं। इस समय वरुण अपने पिता डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले वरुण अपने फैन्स के लिए बिहाइंड द सीन्स शेयर करते रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

वरुण धवन ने ट्विटर पर नताशा दलाल को लेकर चल रही खबरों का जवाब दिया है। नताशा दलाल की कुछ समय पहले स्ट्रीट डॉग की फोटो वायरल हुई थी। नताशा ने उस स्ट्रीट डॉग को रेस्क्यू किया था। मगर खबरों के मुताबिक वह डॉग नताशा का पालतू जानवर कहा जा रहा है जिसका वरुण धवन ने जवाब दिया है।

Natasha dalal
Natasha dalal

Natasha dalal
Natasha dalal

Natasha dalal
Natasha dalal

वरुण धवन ने लिखा- यह नताशा का डॉग नहीं है लेकिन जिसे उसने बचाया था। उसे आश्रय और भोजन की आवश्यकता थी क्योंकि आप देख सकते हैं इस बेचारे डॉग को इसकी जरुरत है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन स्ट्रीट डांसर 3D में भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह आलिया भट्ट के साथ कलंक में नजर आए थे। वरुण धवन ने सारा अली खान को झूला झुलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। यह वीडियो कुली नंबर 1 के सेट की है। 

Also Read:

मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में ऐश्वर्या राय बच्चन निभाएंगी डबल रोल

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल पर बनेगी बायोपिक, जानिए पूरी डिटेल्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन