नई दिल्ली: रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत’ पर विवाद जारी है लेकिन रणवीर इन सबसे आगे निकल चुके हैं, पद्मावत के लिए वजन बढ़ाने वाले रणवीर ने अब 20 किलो से ज्यादा वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है। रणवीर ने ये ट्रांसफॉर्मेशन अपनी अपकमिंग मूवी ‘गली बॉय’ के लिए किया है। ज़ोया अख़्तर की गली बॉय में रणवीर एक स्ट्रीट बॉय का रोल निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने कई किलो वज़न कम किया है।
Related Stories
पद्मावत में रणवीर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं, इस फिल्म के लिए रणवीर ने अपनी फिजिक को काफी हैवी किया था। अब गली बॉय के लिए रणवीर ने नॉर्मल से भी कम वेट कर लिया है। रणवीर ने जब अपनी यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की तो फैंस हैरान रह गए। लोग उनकी मेहनत की तारीफ करने लगे।
इससे पहले अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी एक वेब सीरीज के लिए इतना वजन बढ़ा लिया था कि उनकी तोंद दिखने लगी थी। इससे पहले फिल्म ‘ट्रैप्ड’ के लिए राजकुमार राव ने अपना वजन घटाया था। हालांकि पहले स्टार्स सिर्फ मेकअप का सहारा लेते थे लेकिन आजकल सब कुछ रियल करने के लिए स्टार्स काफी मेहनत करते हैं।