1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! रणवीर सिंह की मां ने दीपिका पादुकोण को दिया ऐसा स्पेशल गिफ्ट

OMG! रणवीर सिंह की मां ने दीपिका पादुकोण को दिया ऐसा स्पेशल गिफ्ट

 Published : Jan 09, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 04:08 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर्स को लेकर पिछले लंबे वक्त से काफी सुर्खियां बनी हुई हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है, हालांकि इन्होंने कभी इस बात से इंकार भी नहीं किया है। अब खबर है कि हाल ही में...

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर्स को लेकर पिछले लंबे वक्त से काफी सुर्खियां बनी हुई हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है, हालांकि इन्होंने कभी इस बात से इंकार भी नहीं किया है। कुछ वक्त पहले ही हुई अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद से खबरें आ रही हैं कि अब दीपिका और रणवीर भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब खबर आई है कि हाल ही में रणवीर के माता पिता ने दीपिका को एक खूबसूरत सा गिफ्ट भी दिया है।

बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि दीपिका के जन्मदिन के मौके पर रणवीर सिंह उनसे सगाई करने वाले हैं। हालांकि बाद में यह केवल अफवाह साबित हुई। लेकिन इसके साथ ही आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका के माता पिता ने एक दूसरे से मुलाकात की है। अब जो खबरे आ रही हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि रणवीर के घरवाले दीपिका को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर चुके हैं।

दरअसल खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि रणवीर के माता-पिता ने दीपिका को एक बेहद खूबसूरत और महंगी डायमेंड ज्वेलरी गिफ्ट की है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने दीपिका को एक प्यारी सी सब्यसाची की साड़ी भी तोहफे में दी। बता दें कि रणवीर-दीपिका हाल ही में न्यू ईयर और अभिनेत्री के जन्मदिन का जश्न मनाकर श्रीलंका से भारत लौटे हैं। फिलहाल ये दोनों फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन