1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका के बर्थडे पर फैंस के लिए गुड न्यूज, ‘पद्मावत’ को मिली नई रिलीज डेट?

दीपिका के बर्थडे पर फैंस के लिए गुड न्यूज, ‘पद्मावत’ को मिली नई रिलीज डेट?

 Published : Jan 05, 2018 03:49 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 03:50 pm IST

दीपिका की मोस्ट वेटिंग फिल्म ‘पद्मावती’ जिसका नाम अब ‘पद्मावत’ होने जा रहा है उसकी रिलीज़ डेट फिक्स हो गई है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: आज ब्यूटीफुल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बर्थडे है और बर्थडे वाले दिन लगता है उनके फैंस को रिटर्न गिफ्ट मिल गया। दीपिका की मोस्ट वेटिंग फिल्म ‘पद्मावती’ जिसका नाम अब ‘पद्मावत’ होने जा रहा है उसकी रिलीज़ डेट फिक्स हो गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज़ होगी। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

बता दें, दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को शूटिंग के वक्त से ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान पुणे में न सिर्फ फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मारा गया बल्कि फिल्म के कॉस्ट्यूम में भी आग लगा दी थी। इतना ही नहीं फिल्म बनने के बाद जब रिलीज़ होने वाली थी तब भी करणी सेना समेत कई हिंदू संगठनों ने फिल्म के पोस्टर पर आग लगाई और दीपिका-संजय लीला भंसाली के पुतले फूंके थे। सेंसर बोर्ड ने भी साथ नहीं दिया और फिल्म को बिना देखे ही आगे भेज दिया। आखिरकार फिल्म को सेंसर ने फिल्म का नाम बदलने का आदेश देकर और कुछ घूमर गाने में बदलाव के साथ फिल्म को पास कर दिया है। तब से फिल्म को लेकर दो डेट पर नजर थी। फिल्म को 26 जनवरी या फिर 9 फरवरी को रिलीज करने की बात की जा रही थी। आखिरकार फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया जा रहा है।

9 फरवरी को अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ और लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी रिलीज होने वाली है, ऐसे में इन दोनों ही फिल्मों के लिए दिक्कत हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि दोनों ही फिल्म को अपनी रिलीज़ डेट पोस्टपोन या प्रीपोन करनी पड़े। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन