1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण को बर्थडे पर नहीं मिली बॉलीवुड से बधाई, क्या है वज़ह?

'पद्मावती' दीपिका पादुकोण को बर्थडे पर नहीं मिली बॉलीवुड से बधाई, क्या है वज़ह?

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 05, 2018 06:17 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 06:17 pm IST

न ही अमिताभ, न शाहरुख, न प्रियंका और न ही उनके को-स्टार रणवीर या शाहिद ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड में शानदार 10 साल पूरे करने वाली दीपिका पादुकोण आज 32 साल की हो गई। 2007 में शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। आज ‘पद्मावती’ दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है, लेकिन अभी तक दीपिका को किसी भी बड़े सितारे ने जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। न ही अमिताभ, न शाहरुख, न प्रियंका और न ही उनके को-स्टार रणवीर या शाहिद ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। खंगालने पर पिछले साल के ट्वीट जरूर मिल गए लेकिन इस साल अभी तक किसी भी सितारे ने दीपिका को जन्मदिन विश नहीं किया है। रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश नहीं किया है लेकिन हमें उम्मीद है उन्होंने दीपिका के इस खास दिन को जरूर खास बनाया होगा।

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को जन्मदिन विश करने के साथ ही उनकी फिल्म 'ट्रिपल एक्स' के लिए शुभकामनाएं दी थी।

शाहिद कपूर ने पिछले साल दीपिका को बेहद निराले अंदाज में जन्मदिन विश किया था।  पद्मावती में दीपिका के रील लाइफ पति के किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर ने ट्विटर पर लिखा था- ‘हैपी बर्थडे पद्मावती’ पद्मापति की तरफ से प्यार।​

दीपिका को भले ही किसी न विश न किया हो लेकिन उन्होंने आसमान को जरूर जन्मदिन विश किया है। देखिए-

ऐसा नहीं है कि दीपिका को किसी ने जन्मदिन नहीं विश किया। बोमन ईरानी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर और भारती सिंह जैसे कुछ सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन दीपिका के क्लोज फ्रेंड शाहिद कपूर, फराह खान, शाहरुख खान और करन जौहर का दीपिका के लिए ट्वीट न करना थोड़ी हैरानी तो जताता है। हमें उम्मीद है कि दीपिका को फोन पर जन्मदिन की बधाई जरूर मिली होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन