1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विरुष्का के बाद अब दीपिका-रणवीर भी लेने जा रहे हैं सात फेरे, इस खास दिन पर करेंगे सगाई!

विरुष्का के बाद अब दीपिका-रणवीर भी लेने जा रहे हैं सात फेरे, इस खास दिन पर करेंगे सगाई!

 Published : Jan 03, 2018 07:06 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 07:06 pm IST

बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत कैमेस्ट्री से तो हर कोई वाकिफ है। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब लगता है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने..

Deepika Ranveer- India TV Hindi
Deepika Ranveer

नई दिल्ली: हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सीक्रेट शादी करके सभी को हैरान कर दिया है। कुछ वक्त से इंडस्ट्री में इनकी शादी को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। अब बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत कैमेस्ट्री से तो हर कोई वाकिफ है। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है। हालांकि इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। इनसे हमेशा यह सवाल किया जाता है कि दोनों आखिर कब शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन अब लगता है कि फैंस का ये इंतजार भी जल्द ही खत्म होने वाला है। वैसे पिछले दिनों भी कई बार इनकी शादी को लेकर खबरें सुनने को मिल चुकी हैं।

अब एक अंग्रेजी वेबसाइट में रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर 5 जनवरी को सगाई करने वाले हैं। बता दें कि इसी दिन दीपिका अपना 32वां जन्मदिन भी मना रही हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह कुछ दिन पहले ही एक एड फिल्म की शूटिंग के श्रीलंका पहुंचे थे। इसके बाद दीपिका ने इन्हें ज्वॉइन कर लिया। इसी के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि इस खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इन दोनों ने सगाई करने का फैसला कर लिया है।

हालांकि दीपिका या रणवीर में से किसी ने भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि हाल ही में दोनों के पेरेंट्स ने एक दूसरे से मुलाकात भी की थी। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात का पता तो वक्त के साथ ही चल पाएगा। वैसे अगर ऐसा होता है रणवीर-दीपिका की सगाई इनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग सरप्रआइज होगी। गौरतलब है कि फिलहाल ये दोनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन