1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिंबा' के पहले पोस्टर में अजीबो-गरीब पुलिस ऑफिसर के लुक में दिखें रणवीर सिंह

'सिंबा' के पहले पोस्टर में अजीबो-गरीब पुलिस ऑफिसर के लुक में दिखें रणवीर सिंह

 Published : Dec 07, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 04:01 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्मकार रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंबा' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब उनकी इस फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इसमें रणवीर एक विचित्र पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखाई नजर आ रहे हैं। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्मकार रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंबा' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब उनकी इस फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इसमें रणवीर एक विचित्र पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखाई नजर आ रहे हैं। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। करण जौहर द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म अगले साल 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इस बात की घोषणा गुरुवार को की गई है। करण ने रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की।

इसमें रणवीर एक विचित्र पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह रंगीन चश्मा पहने और अलग तरह की मूछों में हैं। इस पोस्टर से ही पता चलता है कि फिल्म में वह संग्राम भालेराव उर्फ सिंबा की भूमिका निभा रहे हैं।

करण ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "28 दिसंबर, 2018 को रोहित शेट्टी फिर आ रहे हैं। रणवीर सिंह सिंबा के रूप में।" बता दें कि यह पहली बार है जब करण, रणवीर और रोहित एक साथ किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। हालांकि अभी इस आगामी फिल्म को लेकर अन्य किसी जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन