1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के बचपन की फोटो शेयर कर किया बर्थ डे

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के बचपन की फोटो शेयर कर किया बर्थ डे

 Published : Jan 05, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 09:59 pm IST

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के बचपन की फोटो शेयर कर उन्हें बर्थ डे विश किया है।

ranveer singh wishes deepika padukone birthday- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को किया बर्थ डे विश

दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थ डे के दिन दीपिका सेलिब्रेशन की जगह काम कर रही हैं। दीपिका के बर्थ डे पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके बचपन की फोटो शेयर की है।

रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी छोटी मार्शमैलो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' इस फोटो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। रणवीर के इस पोस्ट पर मौनी रॉय, ताहिरा कश्यप जैसे सेलिब्रिटीज ने उन्हें कमेंट कर बर्थ डे विश किया।

इस साल दीपिका पादुकोण ने अपना बर्थ डे लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ मनाया। बर्थ डे सेलिब्रेशन में विक्रांत मेसी, मेघना गुलजार और लक्ष्मी अग्रवाल साथ में थे।

बर्थ डे के दिन रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ लखनऊ गए हैं। दीपिका लखनऊ में छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। छपाक को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। छपाक की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन