1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने थोब्रैक तस्वीर शेयर कर रोहन श्रेष्ठ को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 'अब तुम...'

रणवीर सिंह ने थोब्रैक तस्वीर शेयर कर रोहन श्रेष्ठ को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 'अब तुम...'

 Published : Mar 06, 2021 08:59 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 08:59 pm IST

अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को अपने मित्र, जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।

Rohan Shrestha and Ranveer Singh- India TV Hindi
Rohan Shrestha and Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को अपने मित्र, जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने यंग डेज की तस्वीर शेयर की। 

अक्षय कुमार ने फिल्म 'रामसेतु' की स्टारकास्ट के साथ शेयर की तस्वीर, कैप्शन खींच रहा लोगों का ध्यान

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "हाय रोहन श्रेष्ठ, अब तुम बूढ़े हो गए हो।" फिल्म और फैशन की दुनिया के कई अन्य दिग्गजों ने रोहन को विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

फिल्मों के अलावा रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इससे पहले अभिनेता ने अपनी कैप लगाए हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा अपने खास स्टाइल को कैरी करते हुए कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा था- 'शाइनी डिस्को...'

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर 1 साल पूरा होते ही शेयर किया ये VIDEO, सब दे रहे बधाई

इस बीच, रणवीर साल 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत से प्रेरित होकर अपनी आगामी 'फिल्म 83' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में रणवीर को कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(इनपुट/आईएएनएस)

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन