1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने फिल्म 'रामसेतु' की स्टारकास्ट के साथ शेयर की तस्वीर, कैप्शन खींच रहा लोगों का ध्यान

अक्षय कुमार ने फिल्म 'रामसेतु' की स्टारकास्ट के साथ शेयर की तस्वीर, कैप्शन खींच रहा लोगों का ध्यान

 Published : Mar 06, 2021 08:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 08:38 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।

Akshay Kumar Ram Setu film poster- India TV Hindi
Akshay Kumar Ram Setu film poster Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षय के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म की कहानी पर चर्चा करती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए खिलाड़ी कुमार ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर 1 साल पूरा होते ही शेयर किया ये VIDEO, सब दे रहे बधाई

इस तस्वीर में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा नजर आ रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'जो टीम एक साथ तैयारी करती है वो एक साथ बेहतरीन करती है। एक बेहतरीन कहानी रामसेतु का रीडिंग सेशन शाम को। इस फिल्म को शूट करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं हो रहा।' 

'रामसेतु' फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म की शूटिंग भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल साल 2022 दिवाली है। बीते साल दिसंबर में इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म की शूटिंग अयोध्या में करने के अनुमति मांगी थी। जिसकी अनुमति सीएम ने उन्हें दे दी थी। 

फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि 7 मार्च को कर रहीं शादी, इस निर्देशक के साथ लेंगी सात फेरे

इस फिल्म का एलान अक्षय कुमार ने बीते साल नवंबर में एक ट्वीट के साथ किया था। इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया था। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था- 'इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु।'

रामसेतु के अलावा अक्षय कुमार की झोली में कई और फिल्में हैं। इन फिल्मों में 'अतरंगी रे' के अलावा 'बेल बॉटम', 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वीराज' शामिल हैं। 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन