1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि 7 मार्च को कर रहीं शादी, इस निर्देशक के साथ लेंगी सात फेरे

फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि 7 मार्च को कर रहीं शादी, इस निर्देशक के साथ लेंगी सात फेरे

 Published : Mar 06, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 07:01 pm IST

फिल्म निर्माता जेपी दत्ता और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि रविवार को निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

JP Dutta with family - India TV Hindi
JP Dutta with family  Image Source : INSTAGRAM/MANGESH_B.KAMBLE

फिल्म निर्माता जेपी दत्ता और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि रविवार को निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। निधि की मेहंदी और संगीत सेरेमनी शनिवार को हो रही है। जयपुर के रामबाग पैलेस में पहले ही जश्न शुरू हो चुका है, जहां शनिवार से फिल्म बिरादरी के मेहमान पहुंच रहे हैं। अतिथि सूची में सुनील शेट्टी, अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका ग्रेबिएला, अनु मलिक, सोनू निगम, लिसा मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं।

एली अवराम म्यूजिक वीडियो के लिए करती रहीं 24 घंटे काम, 'फिदाई' में आएंगी नजर

दुल्हन की मां बिंदिया गोस्वामी ने आईएएनएस को बताया, "मैं निधि की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। शादी एक महल में हो रही है, जो बचपन से उसका सपना था। वह उस उम्र में भी चाहती थी कि उसकी शादी एक महल में ही हो।"

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार, देखिए तस्वीरें

चूंकि शादी कोविड के समय में हो रही है, इसलिए दत्ता परिवार सुनिश्चित कर रहा है कि सभी लोग सुरक्षित रहें और उचित सेनेटाइजेशन करें। मेहमानों का स्वागत पारंपरिक राजस्थानी शैली में, टेका और फूलों की माला से किया जा रहा है।

 
 (इनपुट/आईएएनएस)

 
 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन