1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर लिखा था 'जीजू डोले शोले' अब प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब

रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर लिखा था 'जीजू डोले शोले' अब प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब

 Published : Feb 04, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 09:53 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर रणवीर सिंह ने कमेंट किया है।

workout - India TV Hindi
निक जोनस का वर्कआउट पर रणवीर ने दिया रिएक्शन  Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA/NICKJONAS

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी फोटोज और वीडियोज अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जिसपर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मजेदार कमेंट किया है। रणवीर के इस कमेंट का जवाब निक ने नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने दिया है। 

इरफान खान की स्माइल पर फिदा हुए फैंस, बेटे बाबिल ने शेयर की पिता की थ्रोबैक फोटो

निक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो जिम में बर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक अपने हाथों में वेट्स उठा रहे हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘ओहो जीजू.. डोले शोले’। रणवीर के इस कमेंट पर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, ‘LOL’। इसके अलावा प्रियंका ने खुद भी निक के वीडियो पर कमेंट किया है।

nick jones
Image Source : INSTAGRAM/NICKJONASप्रियंका ने किया रणवीर को रिप्लाई 

सुशांत सिंह राजपूत मामला: बॉलीवुड ड्रग केस में NCB की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि निक और प्रियंका ने दो साल पहले यानी 11 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दो साल भी दोनों के बीच कितना प्यार है ये निक और प्रियंका की फोटोज से साफ झलकता है। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटो शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

रिहाना के ट्वीट के बाद एकजुट हुए बॉलीवुड सितारों पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, किया ये ट्वीट

चर्चा में है निक जोनस का एक इंटरव्यू

इस वक्त निक जोनस का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में है। इसमें कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ ढेर सारे बच्चे चाहते हैं। निक ने यह भी कहा था कि प्रियंका उनकी प्रायॉरिटी हैं। बच्चों के लिए उन्होंने कहा था कि यह खूबसूरत जर्नी होगी और उम्मीद है कि उनके कई बच्चे होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन