1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर शौरी ने कोरोना वायरस को दी मात, शुभकामनाओं के लिए फैंस का यूं जताया आभार

रणवीर शौरी ने कोरोना वायरस को दी मात, शुभकामनाओं के लिए फैंस का यूं जताया आभार

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2021 07:11 am IST,  Updated : Feb 26, 2021 07:11 am IST

48 वर्षीय अभिनेता ने 17 फरवरी को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना ट्विटर पर साझा करते हुए कहा था कि वह घर पर क्वारंटीन रहेंगे।

ranvir shorey tests negative for coronavirus- India TV Hindi
रणवीर शौरी की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई निगेटिव  Image Source : INSTAGRAM: RANVIRSHOREY

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा कि उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्होंने अपने शुभचिंतकों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। अभिनेता द्वारा इस खबर को सुनकर उनके फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी। 48 वर्षीय अभिनेता ने 17 फरवरी को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना ट्विटर पर साझा करते हुए कहा था कि वह घर पर क्वारंटीन रहेंगे। 

शौरी ने एक नए ट्वीट में कहा, "यह कहते हुए मुझे खुशी है कि मेरे एक सप्ताह तक पृथक रहने और उपचार के बाद मेरी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

रणवीर शौरी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

शौरी वर्तमान में कॉमेडी ड्रामा सीरीज "मेट्रो पार्क" के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं, जिसकी जनवरी में स्ट्रीमिंग शुरू हुई थी। वह अगली बार संतोष सिवन की अगली फीचर फिल्म "मुंबईकर" में दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन