1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर शौरी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

रणवीर शौरी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

 Published : Feb 17, 2021 11:04 am IST,  Updated : Feb 17, 2021 11:11 am IST

अभिनेता रणवीर शौरी ने भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 48 साल के अभिनेता रणवीर ने ट्विटर पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की।

रणवीर शौरी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन- India TV Hindi
रणवीर शौरी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन Image Source : INSTAGRAM/RANVIRSHOREY

अभिनेता रणवीर शौरी ने भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।  48 साल के अभिनेता रणवीर ने  ट्विटर पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की।  आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से बॉलीवुड अछूता नहीं रहा है।  अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, कनिका कपूर, जोआ मोरानी, किरण कुमार, मोहिनी कुमारी जैसे कई कलाकार कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं। 

रणवीर ने ट्वीट करके लिखा,  'मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं। मैं  क्वारंटीन में हूं।

करीना कपूर की ननद के पोस्ट से बढ़ी फैंस की बेचैनी, पूछा: फिर बेटा हुआ क्या?

रणवीर शौरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अधिकतर किसी न किसी मुद्दे को लेकर बात करके रहते हैं। हाल में ही रिहाना-ग्रेटा पर बनाया एक गाना सोशल मीडिया में शेयर किया। जो काफी वायरल हुआ था। 

सुहाना खान ने फ्रेंड्स के साथ शेयर की तस्वीरें, क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आईं स्टनिंग

रणवीर शौरी के वर्कफ्रंट की बात करे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई फिल्म 'लूटकेस' में कुणाल खेमू के साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा इरफान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आए थे। अब वह मेट्रो पार्क 2 में नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन