1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं देखीं होंगी आपने महेश बाबू की शादी की तस्वीरें, देखिए रेयर पिक्चर्स

नहीं देखीं होंगी आपने महेश बाबू की शादी की तस्वीरें, देखिए रेयर पिक्चर्स

 Published : Jan 30, 2018 07:31 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 12:14 pm IST

सिर्फ साउथ से ही नहीं बल्कि पूरे देश की लड़कियां उनकी खूबसूरती पर मरती हैं।

महेश बाबू, अमृता- India TV Hindi
महेश बाबू, अमृता

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फैन फॉलोइंग कितनी है ये तो सभी जानते हैं। साउथ के चार्मिंग एक्टर महेश बाबू की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, सिर्फ साउथ से ही नहीं बल्कि पूरे देश की लड़कियां उनकी खूबसूरती पर मरती हैं। महज 4 साल की उम्र से अभिनय में कदम रखने वाले महेश बाबू ने साल 1999 में बतौर लीड एक्टर 'राजा कुमारुदु' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद तो बैक टू बैक महेश बाबू की कई फिल्में सुपरहिट रहीं।

महेश बाबू पर यूं तो कई लड़कियां फिदा हुईं, लेकिन उनका दिल जिस पर आया वो हसीना थीं नम्रता शिरोडकर। साल 2000 में दोनों फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर मिले। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद महेश बाबू ने साल 2005 में नम्रता से शादी कर ली। पूर्व मिस इंडिया रह चुकी नम्रता भी बॉलीवुड का जाना माना नाम थीं। यहां देखिए दोनों की शादी की तस्वीरें...

साल 2006 में महेश बाबू और नम्रता के पहले बेटे गौतम का जन्म हुआ। इसके बाद 20 जुलाई 2012 में नम्रता ने बेटी सितारा को जन्म दिया।

महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर

महेश बाबू और नम्रता एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं, हाल ही में नम्रता के जन्मदिन पर महेश बाबू ने इस अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन