1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेडिकल टीम पर हमले रोकने के लिए रवीना टंडन का अभियान, कहा- जल्द ही हमें उम्मीद की नई किरण मिलेगी

मेडिकल टीम पर हमले रोकने के लिए रवीना टंडन का अभियान, कहा- जल्द ही हमें उम्मीद की नई किरण मिलेगी

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2020 10:01 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 10:06 am IST

भारत में नोवेल कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी जान दांव पर रखकर काम करने वाले कई स्वाथ्यकर्मियों पर पिछले दिनों हमला होते देखा गया है।

Ravena Tandon- India TV Hindi
रवीना टंडन ने शेयर किया खास वीडियो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कोविड-19 की इस आपदा के बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने #JetegaIndiaJeetengeHum नामक एक अभियान की शुरूआत की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला न करने की भी अपील की है। 

भारत में नोवेल कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी जान दांव पर रखकर काम करने वाले कई स्वाथ्यकर्मियों पर पिछले दिनों हमला होते देखा गया है, इसलिए रवीना ने एक स्पेशल वीडियो बनाया है, जिसमें उन्हें लोगों से इस गंभीर स्वास्थ्य संकट को समझने की अपील करते हुए और चिकित्सकों की अहम भूमिका की सराहना करते हुए देखा जा सकता है।

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि घर से हर रोज बाहर कदम रखकर घातक कोरोनावायरस से लड़ने वाले हमारे डॉक्टर्स, नर्स जैसे वास्तविक नायकों को प्रोत्साहित करने का अपनी तरफ से कुछ प्रयास करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। हमें और हमारे परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वे अपने करीबियों से नहीं मिले हैं और इसी के चलते अपने इस अभियान के माध्यम से मेरा सभी से अनुरोध है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीम को उनका उचित सम्मान दें और इसी के साथ अफवाहों को फैलने से रोकें। मुझे उम्मीद है कि हमें जल्द ही साथ में उम्मीद की किरण देखने को मिलेगी।"

लॉकडाउन में रवीना सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं और समाज में जागरुकता फैलाने के लिए वीडियो या फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन