1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन इस एक्टर के साथ करेंगी फिल्मों में वापसी

रवीना टंडन इस एक्टर के साथ करेंगी फिल्मों में वापसी

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 04:19 pm IST

रवीना टंडन 'केजीएफ : चैप्टर 2' के साथ फिल्मों में वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। निर्देशक प्रशांत नील इस एक्शन ड्रामा फिल्म 'केजीएफ' के दूसरे भाग का निर्माण करेंगे।

raveena tandon- India TV Hindi
रवीना टंडन

अभिनेत्री रवीना टंडन 'केजीएफ : चैप्टर 2' के साथ फिल्मों में वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। निर्देशक प्रशांत नील इस एक्शन ड्रामा फिल्म 'केजीएफ' के दूसरे भाग का निर्माण करेंगे। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर रवीना के इस फिल्म में शामिल होने की बात कही।

उन्होंने ट्वीट किया, "डेथ वारंट जारी करने वाली महिला आ गई हैं!!! अापका बहुत-बहुत स्वागत है रवीना टंडन मैम। हैशटैगकेजीएफचैप्टर2।"

प्रशांत के ट्वीट के मुताबिक, रवीना इस परियोजना में रमिका सेन के किरदार को निभाएंगी। अभिनेता संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह इसमें खलनायक अधीरा का किरदार निभाएंगे।

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'केजीएफ : चैप्टर 2' दुनिया भर में कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। यह कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैटर 1' का दूसरा भाग है, जिसमें कन्नड़ अभिनेता यश के साथ तमन्ना भाटिया और अनंत नाग मुख्य भूमिका में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन