1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कभी तू छलिया लगता है' को सलमान खान संग रिक्रिएट करेंगी रवीना टंडन?

'कभी तू छलिया लगता है' को सलमान खान संग रिक्रिएट करेंगी रवीना टंडन?

 Published : Dec 26, 2020 10:49 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 11:11 pm IST

कैप्शन के अनुसार सॉन्ग 'कभी तू छलिया लगता है' सलमान खान के साथ उनकी 1991 की पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' में फिल्माया गया है।

Raveena Tandon- India TV Hindi
'कभी तू छलिया लगता है' को रिक्रिएट करेंगी रवीना टंडन Image Source : INSTAGRAM/RAVEENA TANDON

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह अपनी हिट सॉन्ग कभी तू छलिया लगता है को फिर से बनाने जा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पीपीई सूट से लैस अपने क्रू से वह मेकअप करवाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह प्रिंटेड सफेद साड़ी और काले ब्लाउज के साथ तैयार दिख रही हैं, जैसे उन्होंने मूल गाने में पहना है।

सॉन्ग 'कभी तू छलिया लगता है' सलमान खान के साथ उनकी 1991 की पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' में फिल्माया गया है।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "रिक्रिएट के लिए तैयार हो रही। हैशटैग वर्क मोड। हैशटैग कभी तू छलिया लगता है। गेस करिए किसके साथ।" 

दरअसल रवीना टंडन कल सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनने वाली हैं, सेट पर सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा और उसी सेलिब्रेशन में रवीना, जैकलीन संग पहुंची हैं, वहीं पर रवीना सलमान के साथ कभी तू छलिया गाने को भी रिक्रिएट करती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन