1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रिफ्यूजी' को 20 साल हुए पूरे, अभिषेक और करीना को लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर ने कही ये बात

'रिफ्यूजी' को 20 साल हुए पूरे, अभिषेक और करीना को लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर ने कही ये बात

 Published : Jul 02, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 02:51 pm IST

इंडस्ट्री में अपने दो दशक पूरे करने पर अभिषेक और करीना दोनों ने ही सोशल मीडिया दत्ता का शुक्रिया अदा किया है क्योंकि वह उनके पहले निर्देशक रहे हैं।

करीना और अभिषेक की मूवी रिफ्यूजी को 20 साल हुए पूरे- India TV Hindi
करीना और अभिषेक की मूवी रिफ्यूजी को 20 साल हुए पूरे Image Source : TWITTER: @ASPALOD

नई दिल्ली: प्रख्यात फिल्मकार जेपी दत्ता ने बीस साल पहले अपनी फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि करीना और अभिषेक उनके लिए बच्चे जैसे हैं और वो उनके लिए पिता के समान हैं। 

आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में दत्ता ने इस फिल्म और इन दोनों कलाकारों के साथ अपने रिश्ते पर बात कीं।

उन्होंने कहा, "करीना और अभिषेक मेरे बच्चे जैसे हैं। मैं एक तरह से उनके पिता एक पिता की तरह हूं। मैं 'रिफ्यूजी' को अपनी खास फिल्मों में से एक मानता हूं क्योंकि इसने भारतीय सिनेमा को दो बेहतरीन और बहुमुखी कलाकार दिए। दोनों में इंडस्ट्री में अपने दो दशक पूरे कर लिए हैं और उनका काम सही मायने में उनके द्वारा की गई मेहनत को दशार्ता है। आज वे जहां हैं उन्हें वहां देखकर खुशी होती है।"

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' एक नौजवान मुस्लिम शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जो भारत और पाकिस्तान के अवैध शरणार्थियों को सीमा पार करने में उनकी मदद करता है।

इंडस्ट्री में अपने दो दशक पूरे करने पर अभिषेक और करीना दोनों ने ही सोशल मीडिया दत्ता का शुक्रिया अदा किया है क्योंकि वह उनके पहले निर्देशक रहे हैं।

अभिषेक ने लिखा, "जेपी साहब सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं। वह ध्यान रखते हैं, अच्छे से सिखाते व समझाते हैं और हमेशा से वह मेरे लिए एक बेहतर मार्गदर्शक रहे हैं।"

करीना ने फिल्म के लिए अपने पहले शॉट की एक तस्वीर को साझा करते हुए जेपी दत्ता को धन्यवाद कहा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन