1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलयाली फिल्म 'कुट्टी श्रंक' के आठ साल पूरे

मलयाली फिल्म 'कुट्टी श्रंक' के आठ साल पूरे

 Published : Jul 24, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 01:08 pm IST

कंपनी ने ट्विटर पर लिखा, "2010 में सर्वाधिक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली 'कुट्टी श्रंक' के आठ साल पूरे हुए। 'रिलायंस एंटरटैनमेंट' ऐसी फिल्म से जुड़कर गर्व महसूस करता है।"

 8 years of Malayali movie Kutty Srank- India TV Hindi
 8 years of Malayali movie Kutty Srank

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मलयाली फिल्म 'कुट्टी श्रंक' के शुक्रवार को आठ साल पूरे हो गए। 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' की कंपनी बिग मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह पहली मलयाली फिल्म है। इस दौरान 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने 'कुट्टी श्रंक' की कवर पिक्चर्स बदल दी।

कंपनी ने ट्विटर पर लिखा, "2010 में सर्वाधिक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली 'कुट्टी श्रंक' के आठ साल पूरे हुए। 'रिलायंस एंटरटैनमेंट' ऐसी फिल्म से जुड़कर गर्व महसूस करता है।"

'बिग मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले अनिल अंबानी के 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' की पहली मलयाली फिल्म ने समीक्षकों की प्रशंसा सहित कई पुरस्कार जीते थे। शाजी एन. करुण निर्देशित फिल्म में ममूटी, कमलिनी मुखर्जी और पद्मप्रिया ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। फिल्म ने कुल पांच पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ चित्रण, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजायन और फीचर फिल्म के लिए विशेष निर्यायक पुरस्कार जीते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन