1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्ट अटैक से उबरे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जिम में वर्कआउट करते आए नजर, वीडियो वायरल

हार्ट अटैक से उबरे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जिम में वर्कआउट करते आए नजर, वीडियो वायरल

 Published : Jan 08, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 04:37 pm IST

रेमो डिसूजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो दोनों हाथों में डंबल्स लेकर बाइसेप्स का वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पास ही खड़ी जिम इंस्ट्रक्टर रेमो को इंस्ट्रक्शन्स दे रही है।

REMO D'SOUZA - India TV Hindi
REMO D'SOUZA  Image Source : INSTAGRAM/REMODSOUZA

मशहूर कोरियोग्रापर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रेमो ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट शूज, ग्रे लोअर और ब्लैक कैप पहनी हुई है। कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखते हुए उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क भी लगाया हुआ है। रेमो दोनों हाथों में डंबल्स लेकर बाइसेप्स की वर्कआउट करते दिखाई पड़ रहे हैं। उनके पास ही खड़ी जिम इंस्ट्रक्टर रेमो को इंस्ट्रक्शन्स दे रही है। 

कंगना रनौत बहन रंगोली के साथ पहुंचीं बांद्रा पुलिस स्टेशन, कहा- मैं देश के लिए खड़ी थी, अब देश मेरा साथ दे

वीडियो को शेयर करते हुए रेमो ने इसका खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "कमबैक हमेशा सेटबैक से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है। आज ही शुरुआत की है। धीरे-धीरे ही सही, पर शुरुआत तो है।" रेमो द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स इसे रेमो के अलग-अलग फैन पेज पर शेयर कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा डांस कोरियोग्राफर जल्द ही पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

ड्रग्स केस में NCB से समन मिलने पर फरार हुआ सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त ऋषिकेश पवार, तलाश में एजेंसी

रोमो को पड़ा था दिल का दौरा 

एबीसीडी, रेस और एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को बीते साल दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनके सभी फैन्स काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, उन्होंने काफी तेजी से रिकवर किया और अब वह वापस धीरे-धीरे फॉर्म में आते दिखाई पड़ रहे हैं। बता दें कि रेमो डिसूजा की पत्नी ने बीते दिनों एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने बुरे वक्त में साथ बने रहने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन