1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत

 Published : Dec 02, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 03:09 pm IST

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को मुंबई की एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है।

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत Image Source : INSTAGRAM/GAPSHAP__

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को मुंबई की एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम आने के बाद शौविक को भी कस्टडी में लिया गया था।

एनसीबी ने ड्रग्स मामले की छानबीन के दौरान शौविक को सुशांत सिंह राजपूत तक ड्रग्स लाने का  संदिग्ध मानकर कस्टडी में लिया था और पांच सितंबर से शौविक हिरासत में ही थे। बीते सात नवंबर को ही शौविक ने एनडीपीएस कोर्ट में जनामत की फ्रेश अर्जी दायर की थी जिसके बाद आज अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जनामत दी। इससे पहले अक्तूबर में भी शौविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की थी जिसे खारिज कर दिया  गया था।

कंगना रनौत की सुप्रीम कोर्ट से मांग, 'मेरा पक्ष सुने बिना कोई आदेश जारी न हो'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन