1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती? एक्ट्रेस ने फाइनली दिया जवाब

क्या सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती? एक्ट्रेस ने फाइनली दिया जवाब

 Published : Apr 14, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 03:38 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती कई मौकों पर एक साथ नज़र आ चुके हैं, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों ने तूल पकड़ा।

sushant singh rajput and Rhea Chakraborty - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स की डेटिंग की अफवाह उड़ती रहती है। ऐसे ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ हो रहा है, जो इन दिनों एक-दूसरे को डेट करने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की बात सामने आने लगी। हालांकि, इन बातों पर अब खुद रिया ने चुप्पी तोड़ी है और जवाब दिया है।

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत संग डेटिंग की अफवाहों को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने और सुशांत ने कभी रिलेशनशिप की बातों को स्वीकार नहीं किया है, इसलिए ये सारी खबरें सच नहीं हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें आठ सालों से जानती हूं। मैं अपने सभी दोस्तों से प्यार करती हूं। लड़का हो या फिर लड़की, इसको लेकर काफी ओपन माइंडेड हूं।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'सुशांत सबसे अच्छे दोस्त और बेहतरीन इंसान हैं। मेरे लिए वो सबसे क्यूट और आकर्षक व्यक्ति हैं। हालांकि, मुझे अभी तक नहीं पता, कि वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं।'

सुशांत और रिया को एक साथ कई इवेंट्स और पार्टीज में देखा गया, लेकिन एक्टर की बर्थडे पार्टी के बाद इन अफवाहों को ज्यादा तूल मिली। सुशांत से भी कई बार इस बारे में सवाल पूछा गया है, लेकिन उन्होंने भी कभी इस बारे में साफ तौर पर बात नहीं की है। 

बता दें कि सुशांत फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में काम करते थे, जहां 'पवित्र रिश्ता' की को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, साल 2016 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। अब एक्ट्रेस बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन