1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, अभी जेल में ही रहेगा शौविक

सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, अभी जेल में ही रहेगा शौविक

 Published : Oct 07, 2020 11:19 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 11:39 am IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

rhea chakraborty get bail- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर गिरफ्तार फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट से बुधवार को रिया चक्रवर्ती को जमानत मिली। कोर्ट ने रिया को सशर्त जमानत दी है। हालांकि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं दी गई है। 

रिया चक्रवर्ती के साथ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जमानत मिल गई है। रिया 28 दिनों के बाद भायखला जेल से बाहर आएंगी। रिया को 10 दिनों तक पुलिस स्टेशन जाकर हाजिरी भी लगानी होगी। रिया को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। 

सुशांत सिंह राजपूत केस: एम्स के बाद अब CBI ने भी माना- एक्टर ने किया था सुसाइड

देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं रिया

रिया चक्रवर्ती को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। वो देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं। रिया के भाई शौविक और अब्दुल परिहार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। 

रिया के वकील ने कहा- सत्यमेव जयते

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, "हम माननीय बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश से खुश हैं कि रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। सत्य और न्याय की जीत हुई है। रिया की गिरफ्तारी और हिरासत पूरी तरह से अनुचित और कानून की पहुंच से परे थी। तीन केंद्रीय एजेंसियों द्वारा विच हंट का शिकार। सीबीआई, ईडी और एनसीबी को अंत पर आना चाहिए। हम सत्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।"

रिया और शोविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिस पर अंतिम बहस 29 सितंबर को न्यायमूर्ति एस.वी. कोतवाल की अदालत में संपन्न हुई। जमानत की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की लिव-इन पार्टनर थी। एनसीबी सुशांत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन