1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में घर की पार्किंग की सैर कर रही हैं ऋचा चड्ढा

लॉकडाउन में घर की पार्किंग की सैर कर रही हैं ऋचा चड्ढा

 Published : Apr 15, 2020 08:30 am IST,  Updated : Apr 15, 2020 10:01 am IST

लॉकडाउन में ऋचा चड्ढा समय बिताने के लिए कई नई चीजें कर रही हैं। वह समय बिताने के लिए अपनी पार्किंग की सैर करने के लिए चली गईं।

richa chadha- India TV Hindi
richa chadha

कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के चलते आज वक्त कुछ ऐसा है, जब लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही है। केवल बेहद जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए घर से बाहर आप कदम रख सकते हैं, ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के लिए अपने ही घर के नीचे स्थित पार्किं ग एरिया पर जाना किसी सैर पर निकलने से कम नहीं है। ऋचा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी को साझा किया, जिसमें वह आंखों में सनग्लास, सिर पर बेसबॉल कैप और कानों में हेडफोन्स लगाए नजर आ रही हैं।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "किसने सोचा था कि पार्किंग लॉट में जाना ही एक 'ट्रिप' होगा!"

लॉकडाउन के इन दिनों में ऋचा अपने समय का सदुपयोग स्क्रिप्ट पढ़कर कर रही हैं और इसके साथ ही वह मेडिटेशन भी कर रही हैं।

फिल्मों की बात करें, तो आने वाले समय में वह 'शकीला' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन