1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा ने अली फजल की मां के निधन पर जताया शोक, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ऋचा चड्ढा ने अली फजल की मां के निधन पर जताया शोक, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Jun 19, 2020 08:48 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 08:48 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अली फजल की मां के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

richa chadha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTAGRAM/THERICHACHADHA

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल की दिवंगत मां के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अली की देखभाल करने का वादा करते हुए, ऋचा ने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले। आंटी आप हमें कल छोड़कर चली गईं मगर आप हमेशा आस-पास रहेंगी। मैं हमेशा आपको समय से आगे रहने वाली लेडी के तौर पर याद रखूंगी। एक फेमिनिस्ट और कपकेक पंसद करने वालीं। मैं वादा करती हूं कि आपके बेटे का ख्याल रखूंगी।"

उन्होंने लिखा, "मैं आशा करती हूं कि आपको शांति मिले, मैं अभी से आपको याद कर रही हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि आपको जानने का मौका मिला। अली, हौंसला रखो, उन्हें तुम्हें दुखी देखकर अच्छा नहीं लगता। 2020 आशा करती हूं कि किसी की याद में लिखा हुआ ये आखिरी मैसेज हो"

एक्टर के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि अली फजल की मां ने 17 जनवरी को लखनऊ में दम तोड़ दिया। अली फजल की मां एक लंबे समय से बीमार थीं फिर अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

अली फजल ने मां की फोटो शेयर कर लिखा, "मैं आपके लिए आपका बाकी जीवन जियूंगा। मिस यू अम्मा..यहीं तक था हमारा..पता नहीं क्यूं। आप मेरी रचनात्मकता की स्रोत थीं..मेरा सब कुछ। मेरी हर चीज। आगे अल्फाज नहीं रहे। प्यार, अली।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन