1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी इस फिल्म को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हैं ऋचा चड्ढा

अपनी इस फिल्म को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हैं ऋचा चड्ढा

 Published : Feb 28, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 01:33 pm IST

ऋचा चड्ढा काफी समय से आगामी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्‍स' को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। उनकी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक जितने उत्साहित हैं उतनी ही बेसब्री इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को भी हैं। ऋचा ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उनका कहना है

richa- India TV Hindi
richa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा काफी समय से आगामी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्‍स' को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। उनकी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक जितने उत्साहित हैं उतनी ही बेसब्री इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को भी हैं। ऋचा ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उनका कहना है कि वह इस फिल्म में काम कर बेहद खुश हैं। ऋचा ने एक बयान में कहा, "मैं इस फिल्म में काम कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। फिल्म में मेरा नकारात्मक किरदार है, जो बहुत ही प्यारा है। एक महिला की सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार। यह छोटे से बक्से में फिट होने वाला नहीं है।"

इसे भी पढ़ें:-

यह फिल्म 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' की सीक्वल है। इसके निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा हैं। फिल्म में अभिनेता अली फजल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पुलकित सम्राट भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

'फुकरे रिटर्न्‍स' की शूटिंग नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका और मुंबई में हुई है। फिल्म में ऋचा भोली पंजाबन के किरदार में हैं, जो दिल्ली की गलियों की डॉन है। यह बहुत ही प्यारा और अनोखा किरदार है। फिल्म की स्टार कास्ट का कहना है कि इस बार और भी ज्यादा रोमांच और एक्शन होगा। 'फुकरे-2' ज्यादा मजेदार और मनोरंजक होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन