1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिद्धिमा कपूर ने शेयर की 10 साल पुरानी फोटो, पिता ऋषि कपूर संग यूं मनाया था न्यू ईयर

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की 10 साल पुरानी फोटो, पिता ऋषि कपूर संग यूं मनाया था न्यू ईयर

 Published : May 07, 2020 03:28 pm IST,  Updated : May 07, 2020 04:51 pm IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बेटी रिद्धिमा उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर...- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की 10 साल पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वो पिता के निधन के बाद मुंबई पहुंची थीं। उनके आने के बाद घर पर प्रार्थना सभा हुई और अभिनेता की अस्थि का विसर्जन किया गया। रिद्धिमा ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटो शेयर की है।

रिद्धिमा कपूर ने पिता की 10 साल पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति भरत साहनी और मां नीतू कपूर के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'खूबसूरत यादें.. 2010 की न्यू ईयर ईव.. समारा के जन्म होने से ठीक पहले..।'

रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा कपूर

बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने विदेश में कैंसर का इलाज भी कराया, लेकिन आखिरी में वो जिंदगी की जंग हार गए। परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 

फिल्मों की बात करें तो ऋषि आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ 'द बॉडी' में नज़र आए थे, लेकिन वो लॉकडाउन से पहले 'शर्मा जी नमकीन' की शूटिंग कर रहे थे, जो अगले साल रिलीज हो सकती है।   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन