नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं। अक्सर वह अपने ट्वीट्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मच गया है। दरअसल उन्होंने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में भट्ट परिवार के सभी सदस्यों की तारीफों के पुल बांधे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि अब सोशल मीडिया पर यूजर्स की सोच अलग ही दिशा में जाने लगी है।
Related Stories
ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं भट्ट परिवार के ज्यादातार टैलेंटेड सदस्यों के साथ काम कर चुका हूं। महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रोबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट। आप सभी का शुक्रिया।" लेकिन यूजर्स ने इस तारीफ को आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर्स की खबरों के साथ के साथ जोड़ दिया है। अचानक जब ऋषि ने भट्ट परिवार की तारीफों के पुल बांधे तो यूजर्स ने इसे आलिया और रणबीर के रिश्ते का कंफर्मेशन समझ लिया।

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसके साथ ही अब इनके रिलेश्नशिप की खबरें भी खूब मीडिया में छाई हुई है। कुछ वक्त पहले ही इन दोनों सोनम कपूर की शादी के दौरान भी साथ देखा गया था।