1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, फैन्स मांग रहे हैं जल्दी ठीक होने की दुआ

एक्टर ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, फैन्स मांग रहे हैं जल्दी ठीक होने की दुआ

 Published : Apr 30, 2020 07:07 am IST,  Updated : Apr 30, 2020 07:17 am IST

एक्टर ऋषि कपूर तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के अस्तपाल में भर्ती हैं। फैन्स उनके जल्दी ठीक होने की सोशल मीडिया पर दुआ मांग रहे हैं।

rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू मौजूद हैं। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि उनके भाई रणधीर कपूर ने की है। 

रणधीर कपूर ने इंडिया टीवी से बातचीत में बताया कि- जी हां ऋषि कपूर अस्पताल में है, बीती शाम उनकी हालत बिगड़ी है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दवाइयों की वजह से अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने परिवार को घर जाने के लिए कहा है इसलिए हम सब घर आ गए। मैं परेशान करो हूं क्योंकि वह मेरा छोटा भाई है. हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

ऋषि कपूर के तबीयत खराब होने की बात पता चलते ही उनके फैन्स ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा-शिवाय.... ऋषि जी के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। वहीं दूसरे ने लिखा-जल्दी ठीक हो जाइए सर। हमारी दुआएं आपके साथ हैं।

आपको बता दें ऋषि कपूर 2018 में कैंसर से संक्रमित हो गए थे। वह इस बीमारी के पता चलने के तुरंत बाद न्यूयॉर्क चले गए थे। उनका करीब एक साल वहां इलाज चला जिसके बाद वह 2019 सितंबर में मुंबई वापिस आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन