बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने की है। साथ ही बताया ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू अस्पताल में मौजूद हैं। आपको बता दें 2018 में ऋषि कपूर कैंसर से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। एक साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत वापिस आए थे।
- Hindi News
- मनोरंजन
- बॉलीवुड
- ऋषि कपूर हेल्थ अपडेट: छोटे भाई ऋषि की हालत स्थिर, रणधीर कपूर ने दी जानकारी
ऋषि कपूर हेल्थ अपडेट: छोटे भाई ऋषि की हालत स्थिर, रणधीर कपूर ने दी जानकारी
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके भाई रणधीर ने उनकी हालत स्थिर होने की जानकारी दी है।
ऋषि कपूर हेल्थ अपडेट
-
8:49 AM (IST) Apr 30, 2020
फरवरी में ऋषि कपूर दो बार अस्पताल में हुए थे भर्ती
तबीयत खराब होने की वजह से ऋषि कपूर फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। पहले वह दिल्ली में एडमिट हुए थे जब वह भांजे की शादी के फंक्शन में शामिल होने गए थे। दूसरी बार दिल्ली ने मुंबई वापिस आने के बाद वायरल बुखार की वजह से उन्हें भर्ती किया गया था।
-
8:45 AM (IST) Apr 30, 2020
ऋषि कपूर ट्विटर पर नहीं हैं एक्टिव
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। वह बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस महामारी के प्रति जागरुकता फैला रहे थे मगर अब 2 अप्रैल के बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है।
-
8:42 AM (IST) Apr 30, 2020
ऋषि कपूर पिछले 6 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं
हमारे सूत्रों के मुताबिक ऋषि कपूर पिछले 6 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन बुधवार की शाम को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने पर यह खबर सामने आई। हालांकि उनके परिवार ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
-
8:26 AM (IST) Apr 30, 2020
ऋषि कपूर की हालत स्थिर
रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की थी। रणधीर कपूर ने पीटीआई को बताया कि ऋषि कपूर की हालत स्थिर है।
-
8:24 AM (IST) Apr 30, 2020
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का चला था पता
2018 में ऋषि कपूर को उनके कैंसर होने के बारे में पता चला था। जिसके इलाज के लिए वह न्यूयॉर्क चले गए थे। न्यूयॉर्क में लगभग एक साल तक उनका इलाज चला। सितंबर 2019 में वह भारत वापिस आ गए थे।
-
8:05 AM (IST) Apr 30, 2020
सांस लेने में दिक्कत की वजह से ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा- "जी हां ऋषि कपूर अस्पताल में है, बीती शाम उनकी हालत बिगड़ी है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दवाइयों की वजह से अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने हमें घर जाने के लिए कहा है इसलिए हम सब घर आ गए। मैं परेशान हूं क्योंकि वह मेरा छोटा भाई है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। इस वक्त ऋषि की पत्नी नीतू उनके साथ अस्पताल में है।'