1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने फिल्मी करियर के लिए ऋषि कपूर हमेशा रहेंगे इनके आभारी

अपने फिल्मी करियर के लिए ऋषि कपूर हमेशा रहेंगे इनके आभारी

 Published : Jan 08, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 02:45 pm IST

ऋषि कपूर अक्सर सोशल मीडिया अपने विवादित कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में शानदार किरदारों से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। ऋषि का कहना है कि वह हमेशा उन...

rishi- India TV Hindi
rishi

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अक्सर सोशल मीडिया अपने विवादित कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में शानदार किरदारों से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। ऋषि का कहना है कि वह हमेशा उन संगीत निर्देशकों के ऋणी रहेंगे, जिनके साथ उन्होंने विभिन्न फिल्मों पर काम किया है। ऋषि के एक प्रशंसक ने ट्वीट किया कि वह उन फिल्मों के गाने पर प्रस्तुति देंगे, जो दिग्गज अभिनेता पर फिल्ममाए जा चुके हैं। इसके बाद ऋषि ने ट्वीट किया, "गुड लक! उम्मीद है, दर्शकों को ये गीत याद रहेंगे। हमेशा अपने करियर की दिशा संगीत निर्देशकों के प्रमुख योगदान के लिए ऋणी रहूंगा।"

उन्होंने संगीतकार आर.डी. बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ काम कर चुके हैं। ऋषि ने बॉलीवुड में अपने पिता राज कपूर की सन् 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक बाल-कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की थी और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया था। उन्होंने 1973 की फिल्म 'बॉबी' से एक अभिनेता के रूप में कदम रखा।

पिछली बार उन्हें बड़े पर्दे पर 'पटेल की पंजाबी शादी' में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के साथ देखा जाने वाला है। इसके अलावा वह फिल्म 'मुल्क' में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन