1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ संग 27 साल बाद बनी जोड़ी, ऋषि कपूर ने शेयर किया अनुभव

अमिताभ संग 27 साल बाद बनी जोड़ी, ऋषि कपूर ने शेयर किया अनुभव

 Published : Apr 19, 2018 07:49 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 07:49 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में ये दोनों 27 साल बाद एक बार फिर से साथ दिखाई दे रहे हैं।

Amitabh Rishi- India TV Hindi
Amitabh Rishi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में ये दोनों 27 साल बाद एक बार फिर से साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में एक पिता और बेटे की कहानी को पेश किया गया है। जहां एक ओर बिग को 102 वर्षीय पिता की भूमिका में देखा जा रहा है, वहीं ऋषि कपूर 75 साल के बेटे के किरदार मे दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ और ऋषि बेशक इस फिल्म में एक लंबे अर्से बाद साथ काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों दिग्गजों ने अपने बीच कभी अंतर महसूस नहीं किया। फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ के साथ काम करने पर अपना अनुभव शेयर करते हुए ऋषि ने मीडिया को गुरुवार को बताया, "हम इस फिल्म में 27 साल बाद काम कर रहे हैं लेकिन जब भी हम सेट पर वक्त बिताते तो रिहर्सल करना शुरू कर देते। हमने इन सालों में अपने बीच कभी अंतर महसूस नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इनके साथ पिछले 44 सालों से काम कर रहा हूं। हमारी पहली फिल्म 'कभी कभी' 1976 में और आखिरी फिल्म अजूबा (1991) आई थी, जिसमें हमने साथ साथ काम किया था।" हमने एक साथ 'नसीब', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथनी' और 'कुली' जैसी फिल्में दी हैं। अमिताभ ने जिमित त्रिदेवी समेत '102 नॉट आउट' के अपने सभी सह कलाकारों की तारीफ की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन