1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...और इस वजह से राजकुमार राव की ‘ओमेर्टा’ से हटा दिया गया राष्ट्रगान

...और इस वजह से राजकुमार राव की ‘ओमेर्टा’ से हटा दिया गया राष्ट्रगान

 Published : Apr 19, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 05:07 pm IST

राजकुमार राव के अभिनय से सजी हंसल मेहता की फिल्म 'ओमेर्टा' पिछले कुछ वक्त से काफी विवादों में फंसी हुई थी। लेकिन अब आखिरकार इस फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोड ने मंजूरी दे दी है। यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख की वैश्विक आतंकवादी गतिविधियों के बारे में है। हंसल मेहता पहले भी अपनी फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड से दो-दो हाथ कर चुके हैं।

omerta- India TV Hindi
omerta

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय से सजी हंसल मेहता की फिल्म 'ओमेर्टा' पिछले कुछ वक्त से काफी विवादों में फंसी हुई थी। लेकिन अब आखिरकार इस फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोड ने मंजूरी दे दी है। यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख की वैश्विक आतंकवादी गतिविधियों के बारे में है। हंसल मेहता पहले भी अपनी फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड से दो-दो हाथ कर चुके हैं। वह 'ओमेर्टा' में छेड़छाड़ नहीं किए जाने को लेकर सेंसर बोर्ड से जूझने के लिए तैयार थे। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह एक भी कट लगाने की इजाजत नहीं देंगे।

हालांकि, फिल्म सिर्फ एक प्रमुख कट लाने का आदेश दिया गया। यह उस सीन में में है जब शेख (राजकुमार राव) जेल में पेशाब कर रहा है और उस दौरान बाहर भारत का राष्ट्रगान बज रहा है। सेंसर बोर्ड ने इस आपत्तिजनक दृश्य से राष्ट्र गान को हटाने के लिए कहा है। फिल्म 'ओमेर्टा' के निर्माता फुरकान खान ने कहा, "हमें फिल्म के इस दृश्य से राष्ट्रगान को हटाने के लिए कहा गया है और इसकी जगह पर बैंकग्राउंड संगीत को रखने के लिए कहा गया है। हमने खुशी से इसका पालन किया और फिल्म को ए प्रमाणपत्र मिला, जिसकी फिल्म हकदार है।"

बता दें कि इस फिल्म की रिलीज शुक्रवार को तय थी, लेकिन अब यह 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मुकाबला उमेश शुक्ला की अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर की पिता-पुत्र संबंधों पर आधारित कॉमेडी फिल्म '102 नॉट ऑउट' से होगा जो उसी दिन रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन