नई दिल्ली: हमेशा अपने ट्वीट्स और कमेंट्स के चलते सुर्खियों में रहनेवाले बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ पर काफी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, बयानबाजी हो रही है, इसी बहती गंगा में ऋषि कपूर ने भी हाथ धोना चाहा, लेकिन ये ट्वीट उनको महंगा पड़ गया।
Related Stories
ऋषि ने अपने ट्विटर पर रणवीर सिंह और करण जौहर की एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा- “रणवीर सिंह ने घोषणा कि है की अगर करणी सेना ने ‘पद्मावत’ को रिलीज होने नहीं दिया तो वो जौहर कर लेंगे।”
इस तस्वीर में रणवीर करन जौहर के गालों को अपने हाथ से पकड़े हुए हैं। ऋषि का ये ट्वीट सीधा-सीधा करण जौहर पर तंज कस रहा है। जब लोगों ने मजाक उड़ाना शुरू किया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर उदयपुर की कई राजपूत महिलाओं ने घोषणा की थी कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो वो जौहर कर लेंगी। इसी बात पर रणवीर और करण पर ऋषि ने मजाक उड़ाया है।