1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान गिरी इस मशहूर अभिनेता की पतलून, वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

शूटिंग के दौरान गिरी इस मशहूर अभिनेता की पतलून, वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

 Published : May 10, 2018 10:17 am IST,  Updated : May 10, 2018 10:17 am IST

हाल ही में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। बता दें कि धारावाहिक 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान इसमें मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता रोहित सुचांती के कपड़ों ने उनका साथ छोड़ दिया।

Rohit - India TV Hindi
Rohit

नई दिल्ली: अक्सर फिल्मी सितारों को साथ शूटिंग के दौरान कुछ न कुछ अनोखा होता रहता है। सेट पर कभी ये खूब मस्ती करते दिखते हैं, तो कभी किसी हादसे के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। दरअसल यहां हम छोटे पर्दे के धारावाहिक 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' की बात कर रहे हैं। इस शो के सेट पर हाल ही में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। बता दें कि शो के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान इसमें मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता रोहित सुचांती के कपड़ों ने उनका साथ छोड़ दिया।

दरअसल हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित अपना सीन शूट करने के लिए सेट पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच वह एक हादसे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि इसे देखकर आप अपनी हंसने को नहीं रोक पाएंगे। खान बात यह है कि रोहित ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "यही होता है जब आप पूरी तरह से तैयार नहीं होते।" अब इस वीडियो पर यूजर्स खूब रोहित पर हंस रहे हैं।

हालांकि वहीं दूसरी ओर वह उनकी अपना इस तरह का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए सराहना भी कर रहे हैं। इस पर 'बिग बॉस 11' की प्रतिभागी रह चुकी बेनाफ्शा ने भी कमेंट किया कि, "इस तरह की पोस्ट करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है।" वैसे बता दें कि इस शो ने तो दर्शकों को बीच खास लोकप्रियता हासिल नहीं की, लेकिन रोहित का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन