1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेगनेंसी की खबर के बाद सोनम की शादी में बेबी बंप के साथ दिखीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा

प्रेगनेंसी की खबर के बाद सोनम की शादी में बेबी बंप के साथ दिखीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा

 Published : May 09, 2018 10:28 pm IST,  Updated : May 09, 2018 10:48 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में कई सितारे शामिल हुए। लेकिन इस बीच सबकी नजर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पर जमी रही।

शाहिद-मीरा- India TV Hindi
शाहिद-मीरा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में कई सितारे शामिल हुए। लेकिन इस बीच सबकी नजर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पर जमी रही। दोनों एकसाथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। हाल ही में शाहिद कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद यह पहला मौका था जब दोनों सितारे साथ नजर आएं।

इस मौके पर शाहिद खास सूट में नजर आए, वहीं मीरा ने ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही थीं। यह तस्वीरें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें सोनम कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से पंजाबी वेडिंग की। दोनों की शादी सोनम की मासी के बंगले पर हुई। सोनम और आनंद का रिसेप्शन मुंबई के लीला होटल में हुआ था। जहां शाहरुख, सलमान जैसे बड़े सितारे भी पहुंचे थे। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडिस, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे तमाम सितारे पहुंचे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन