1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या दोबारा पापा बनने जा रहे हैं शाहिद कपूर, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा मीरा राजपूत का बेबी बंप

क्या दोबारा पापा बनने जा रहे हैं शाहिद कपूर, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा मीरा राजपूत का बेबी बंप

 Published : Apr 11, 2018 07:43 am IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:43 am IST

शाहिद और मीरा ने साल 2015 में सात फेरे लिए थे। उसके बाद उनकी जिंदगी में मीशा आ गई। 

शाहिद मीरा- India TV Hindi
शाहिद मीरा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक प्यारी सी बेटी मीशा के माता-पिता हैं। लेकिन लगता है दोनों के घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसमें मीरा राजपूत को देखकर लग रहा है कि वो दोबारा मां बनने वाली हैं। ताजा तस्वीरों में मीरा शाहिद के साथ लूज टॉप और प्लाजो में नजर आईं। एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें लाल रंग का ढीला-ढाला गाउन पहने नजर आ रही हैं मीरा राजपूत। इन तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मीरा प्रेगनेंट हैं।

बता दें, शाहिद और मीरा ने साल 2015 में सात फेरे लिए थे। उसके बाद उनकी जिंदगी में मीशा आ गई। मीरा से जब पूछा गया था कि क्या वो और बच्चे चाहती हैं उस वक्त उन्होंने कहा था- हां, मैं एक और बच्चा चाहती हूं। देखिए तस्वीरें...

मीरा से जब पूछा गया था कि क्या वो आगे वर्किंग वूमन बनना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा था- हां, मैं काम करना चाहती हूं। कुछ क्रिएटिव काम... जिसकी वजह से मुझे फैमिली से ज्यादा वक्त तक दूर भी न रहना पड़े। मीरा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह कम उम्र में बच्चे कर लेना चाहत हैं, इसके बाद वो जिंदगी में कुछ भी करने के लिए आजाद होना चाहती हैं।

बात करें शाहिद की तो वो जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में काम करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन