हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए आठ किलो वजन कम किया। ईशान ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के साथ मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
Related Stories
उनके प्रवक्ता ने कहा, "ईशान ने 12 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने निर्देशक से इनपुट लिया और 'पतले' होने को मिशन की तरह ले लिया।"
प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने अपने वर्कआउट के तरीके में बदलाव किया। खास तौर पर उनका ध्यान स्प्रिंट और साइकिल चलाने पर रहा।"
जी स्टूडियोज और नमाह पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी।
आपको बता दे कि ईशान खट्टर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ 'धड़क' में नजर आने वाले है। जाह्नवी की यह डेब्यू फिल्म है। वह दोनों अक्सर जिम में साथ वर्कआउट करते नजर आ जाते है।