1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ज्यादा दुबलेपन की वजह से झेलनी पड़ रही है शर्मींदगी तो रात के वक्त खांए यह काली चीज

ज्यादा दुबलेपन की वजह से झेलनी पड़ रही है शर्मींदगी तो रात के वक्त खांए यह काली चीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 01:06 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 01:51 pm IST

ज्यादा मोटा तो अपने आप में एक बीमारी है साथ ही साथ ज्यादा पतला होना भी एक तरह से बीमारी के लक्षण है। ज्यादा पतला होने की वजह से आपको अपने दोस्तों के सामने कई तरह की शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

under weight- India TV Hindi
under weight

हेल्थ डेस्क: ज्यादा मोटा तो अपने आप में एक बीमारी है साथ ही साथ ज्यादा पतला होना भी एक तरह से बीमारी के लक्षण है। ज्यादा पतला होने की वजह से आपको अपने दोस्तों के सामने कई तरह की शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। कई बार आपके दोस्त आपके दुबलेपन का मजाक उड़ाते हुए आपको अलग-अलग नाम से बुलाते हैं जिसकी वजह से नई चाहते हुए भी आपको कई बार हास्य का पात्र बनना पड़ता है।

अगर कॉलेज या दफ्तर में आपके दोस्त आपको हैंगर कहकर चिढ़ाते हैं,महंगे से महंगा कपड़ा भी अपके दुबलेपन की वजह से आप पर फबता नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। किचन में रखी यह काली जादुई चीज रातों रात आपकी मदद कर सकती है। 

भूख न लगने की शिकायत से लेकर वजन बढ़ाने तक की जद्दोजहद में छोटी सी दिखने वाली काली मिर्च आपकी मदद कर सकती है। काली मिर्च स्वास्थ्य के लिए एक औषधी का काम करती है। पिपरीन नामक तत्व के कारण इसका स्वाद सबसे अनोखा है। काली मिर्च में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, क्रोमियम, विटामिन ए और सी जैसे कई पोषक तत्वों पाए जाते हैं। 

काली मिर्च का सेवन

एक रिसर्च के अनुसार काली मिर्च का नियमित सेवन करने से एक सीमित स्तर तक वजन बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आप काली मिर्च की चाय पी सकते हैं। काली मिर्च का इस्तेमाल सब्जी में मसाले के तौर पर,सलाद में स्वाद बढ़ाने के लिए या फिर काली मिर्च के लड्डू बनाकर किया जा सकता है।

काली मिर्च
काली मिर्च

ऐसा करने से आपको अपना वजन बढ़ाने में लाभ मिलेगा। काली मिर्च न सिर्फ वजन बढ़ाने में मदद करती है बल्कि व्यक्ति को सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी दूर रखती है। इसके नियमित सेवन से खांसी में भी आराम मिलता है। ज्यादा सर्दी लग जाने पर काली मिर्च और लहसुन को मिलाकर खाएं, तुंरत राहत मिलेगी। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल