1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों यामी गौतम निभाना चाहती हैं इस तरह के किरदार

आखिर क्यों यामी गौतम निभाना चाहती हैं इस तरह के किरदार

 Published : Apr 04, 2018 10:00 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 10:00 pm IST

यामी गौतम अपनी खूबसूरत अदाओं को लेकर अक्सर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। जल्द ही उन्हें आदित्य धर की फिल्म 'उड़ी' में अभिनय करते हुए देखा जाने वाला है। यामी गौतम का कहना है कि....

Yami Gautam- India TV Hindi
Yami Gautam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी खूबसूरत अदाओं को लेकर अक्सर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। जल्द ही उन्हें आदित्य धर की फिल्म 'उड़ी' में अभिनय करते हुए देखा जाने वाला है। यामी गौतम का कहना है कि वह ऐसे किरदार की तलाश में रही हैं जो आज के दौर की लड़कियों की मजबूती और साहस को पेश करे। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल के साथ एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है।

यामी ने अपने एक बयान में कहा, "फिल्म को लेकर आदित्य का जुनून बेमिसाल है और इसके लिए उन्होंने जो ढेर सारा शोध किया है, वह शानदार है। इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर मैं वास्तव में रोमांचित हूं। मैं पहली बार इस तरह का किरदार निभा रही हूं। मैं ऐसे किरदार निभाने की तलाश में रही हूं जो आज के दौर की लड़कियों की मजबूती व साहस को पेश करे।" 'उड़ी' सितंबर 2016 में जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में भारतीय सैन्य अड्डे पर हुए हमले पर आधारित है।

गौरतलब है कि इसके अलावा यामी को फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में भी देखा जाने वाला है। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन