1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश -जेनेलिया ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के गाने पर बनाया टिकटॉक वीडियो

रितेश -जेनेलिया ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के गाने पर बनाया टिकटॉक वीडियो

 Published : Apr 13, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 11:48 pm IST

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा अक्सर टिकटॉक वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Riteish deshmukh - India TV Hindi
Riteish deshmukh 

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया ने टाइम पास के लिए टिकटॉक का सहारा लिया है और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों का दिल जीत रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर ये मनमोहक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में रितेश और जेनेलिया को 1991 की सुपरहिट फिल्म 'साजन' का सदाबहार गाना 'मेरा दिल भी कितना पागल है' पर एक्टिंग करते देखा जा सकता है। फिल्म 'साजन' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।

हालांकि कुमार सानू और अलका याग्निक के गाए मूल गाने का उपयोग करने के बजाय दोनों ने आतिफ असलम द्वारा गाए रीमिक्स के साथ एक्टिंग की।

रितेश-जेनेलिया का ऑनस्क्रीन रोमांस असल जिंदगी में भी उनके मधुर रिश्ते को दर्शाता है।

उनके प्रशंसक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वहीं दोनों के प्रशंसकों ने 'लवली कपल', 'बेस्ट कपल' और 'फेवरेट जोड़ी' जैसी टिप्पणियां दी हैं।

एक प्रशंसक ने लिखा, "बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक।"

एक अन्य ने लिखा, "शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद।"

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन